New Zealand Squad For Test Series vs England: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) की वापसी हुई है, जो चोट के चलते भारत के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को पहली बार टीम में मौका मिला है। विलियमसन की वापसी से मार्क चैपमैन टीम से बाहर गए हैं।  

Advertisement

26 साल के  नाथन ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था और उन्होंने 8 ओवर में 66 रन दिए थे, बल्लेबाजी में सिर्फ 9 रन। हालांकि घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड में स्मिथ ने वेलिंग्टन के लिए 17 की औसत से 33 विकेट लिए थे। 

Advertisement

मिचेल सैंटनर क्राइस्टचर्च में होने वाले पहले मुकाबले में नहीं खेलेंगे, उन्हें सिर्फ वेलिंग्टन और हेमिल्टन टेस्ट के लिए चुना गया है। भारत के खिलाफ पुणे में हुए टेस्ट में सैंटनर न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे थे। उन्होंने 157 रन रन देकर 13 विकेट हासिल किए थे।

तेज गेंदबाज बेन सियर्स औऱ ऑलराउंडर काइल जैमीसन क्रमश: घुटने और पीठ की चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। ईश सोढ़ी और एजाज पटेल भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।  बता दें कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिस साउदी ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। हेमिल्टन में होने वाला तीसरा टेस्ट उनके करियर का इस फॉर्मेट में आखिरी मैच होगा। 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर (दूसरा और तीसरा टेस्ट), नाथन स्मिथ, टिम साउदी, केन विलियमसन, विल यंग।

Advertisement

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट - 28 नवंबर-2 दिसंबर, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

दूसरा टेस्ट - 6 दिसंबर-10 दिसंबर, सेलो बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन

Advertisement

तीसरा टेस्ट - 14 दिसंबर-18 दिसंबर, सेडन पार्क, हैमिल्टन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार