New Zealand vs Australia 1st T20 Match Prediction: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला बुधवार, 01 अक्टूबर को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 11:45 AM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 में खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने DLS विधि के तहत 126 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 27 रनों से जीता। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि ये मुकाबला एक तीन मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के घर पर उन्हें 3-0 से हराकर अपने नाम किया था। 

Advertisement

NZ vs AUS 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 01 अक्टूबर 2025
समय - 11:45 AM IST
वेन्यू - बे ओवल, माउंट माउंगानुई

Bay Oval, Mount Maunganui Pitch Report

बे ओवल, माउंट माउंगानुई के मैदान पर टी20I में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना खूब पसंद करती है और ऐसा करते हुए यहां 21 में से 15 टी20 इंटरनेशनल जीते गए हैं। बता दें कि इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 160 रन रहा है। वहीं T20I में यहां सर्वाधिक स्कोर 243/5 बना है जो कि साल 2017-18 की सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

Advertisement

ये भी जान लीजिए माउंट माउंगानुई के ग्राउंड पर आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में मार्च के महीने में खेला गया था जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 221 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 115 रनों से जीता। इस मैच में 36.2 ओवर के खेल में 325 रन बने और 16 विकेट गिरे।

NZ vs AUS T20 Head To Head Record

कुल - 19
ऑस्ट्रेलिया - 13
न्यूजीलैंड - 06

Advertisement

NZ vs AUS 1st T20 : Where to Watch?

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप ये सीरीज OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

NZ vs AUS 1st T20: Player to Watch Out For

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की टीम से मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड की तो रचिन रविंद्र, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

New Zealand vs Australia 1st T20 Probable Playing XI

New Zealand 1st T20 Probable Playing XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर),  डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ईश सोढ़ी, जकारी फाउलकेस, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

Advertisement

Australia 1st T20 Probable Playing XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड,  बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।

New Zealand vs Australia Today's Match Prediction

ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

NZ vs AUS 1st T20 Match Prediction, NZ vs AUS Pitch Report, Today's Match NZ vs AUS, NZ vs AUS Prediction, NZ vs AUS Predicted XIs, Cricket Tips, NZ vs AUS Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between New Zealand vs Australia

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार