New Zealand vs Bangladesh: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे वनडे मैच को कीवी टीम ने 5 विकेट से जीत लिया है। इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम ने शानदार फुटवर्क का परिचय देते हुए तमीम इकबाल को रन आउट किया था।

Advertisement

नीशम ने जिस वक्त बांग्लादेश के कप्तान को रनआउट किया उस वक्त वह 78 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। 31 वें ओवर के दौरान यह घटना घटी। नीशम की गेंद पर मुशफिकुर रहीम तमीम इकबाल को सिंगल के लिए कॉल की। तमीम ने उनके कॉल का जवाब दिया लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि नीशम अपने फुटबॉल कौशल में कितने अच्छे हैं।

Advertisement

नीशम आगे दौड़े और स्टंप की ओर गेंद को अपने बाएं पैर से उछाल दिया। उन्होंने पूरी सटीकता के साथ गेंद को कलेक्ट करने के साथ कनेक्ट किया। बल्लेबाज क्रीज से दूर रहे गए और उन्हें निराश होकर पवेलियन जाना पड़ा। वहीं अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम कप्तान टॉम लेथम के शानदार शतक की बदौलत इस मैच को जीत गया। लेथम ने नाबाद 110 रनों की पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार