New Zealand vs Pakistan Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मुकाबला शनिवार, 21 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड ने महज़ 10 ओवर में 129 रनों का टारगेट हासिल करके पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटाई थी। जान लें कि इस मुकाबले में टिम सेफर्ट ने महज़ 38 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोके थे, वहीं जेम्स नीशम ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 5 विकेट निकाले थे।
NZ vs PAK, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 21 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
R.Premadasa Stadium, Colombo Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 63 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 27 रन डिफेंड और 35 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 144 रन रहा है।
NZ vs PAK T20 Head To Head Record
कुल - 49
न्यूजीलैंड - 23
पाकिस्तान - 24
बेनतीजा - 02
NZ vs PAK: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
NZ vs PAK: Player to Watch Out For
न्यूजीलैंड की टीम से टिम सेफर्ट, ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सेंटनर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तानी टीम की तो साहिबजादा फरहान, सैम अयूब और उस्मान तारिक अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
New Zealand vs Pakistan Probable Playing XI
New Zealand Probable Playing XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
Pakistan Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
New Zealand vs Pakistan Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
NZ vs PAK Match Prediction, T20 World Cup 2026, NZ vs PAK Pitch Report, Today's Match NZ vs PAK, NZ vs PAK Prediction, NZ vs PAK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between New Zealand vs Pakistan
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।