New Zealand vs UAE Match Prediction, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मुकाबला मंगलवार, 10 फरवरी को न्यूजीलैंड और यूएई के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड की टीम ने दुबई के मैदान पर 167 रनों का लक्ष्य बचाते हुए यूएई को 32 रनों से धूल चटाई थी।
NZ vs UAE, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 10 फरवरी 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
MA Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 11 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 6 रन चेज़ और 4 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 154 रन रहा है।
NZ vs UAE T20 Head To Head Record
कुल - 03
न्यूजीलैंड - 02
यूएई - 01
NZ vs UAE: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
NZ vs UAE: Player to Watch Out For
न्यूजीलैंड की टीम से टिम सेफर्ट, फिन एलन, और लॉकी फर्ग्यूसन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर यूएसए टीम की तो मुहम्मद वसीम, जुनैद सिद्दीकी, और अलीशान शरफू अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
New Zealand vs United Arab Emirates Probable Playing XI
New Zealand Probable Playing XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिल एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
United Arab Emirates Probable Playing XI: आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद ज़ोहैब, अलीशान शरफू, मयंक कुमार, हर्षित कौशिक, ध्रुव परासर, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवाद उल्लाह।
New Zealand vs UAE Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
NZ vs UAE Match Prediction, T20 World Cup 2026, NZ vs UAE Pitch Report, Today's Match NZ vs UAE, NZ vs UAE Prediction, NZ vs UAE Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between New Zealand vs United Arab Emirates
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।