7 अगस्त, बुलावायो ज़िम्बाब्वे (CRICETNMORE)। बुलावायो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम ने 4 विकेट पर 582 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे की टीम  बिना कोई विकेट खोए 55 रन बना लिए थे।  केन विलियमसन का धमाका, टेस्ट क्रिकेट में किया ऐसा कारनामा जो आजतक कोई नहीं कर पाया था

Advertisement

जिम्बाब्वे की टीम अब न्यूजीलैंड से 527 रन पीछे है। जिस वक्त खेल खत्म हुए उस समय जिम्बाब्वे के ओपनर बल्लेबाज टिनोटेंडा मावोयो 20 रन और चामुनोरवा चिभाभा रन बनाकर खेल रहे थे।

Advertisement

न्यूजीलैंड की पहली पारी में 3 बल्लेबाजों ने शतक ठोका। बुलावायो टेस्ट : दूसरे दिन खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे 55/0 (स्कोरकार्ड)

इससे पहले न्यूजीलैंड के तरफ से केन विलियमसन ने कमाल का खेल दिखाया और अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक जमाया। टॉम लैथम 136 रन और विलियमसन के 113 रन और साथ ही रॉस टेलर ने 124 रन बनाकर न्यूजीलैंड के लिए इतने बड़े स्कोर की नींव रखी। रॉस टेलर ने 173 गेंद पर अपने करियर का 15वां शतक ठोका। अंतिम समय में न्यूजीलैंड के बी.जे.वाटलिंग ने भी कमाल का खेल दिखाया और 83 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे की तरफ से डोनाल्ड तिरिपनो 1 विकेट, माइकल चिनौया 1 विकेट और साथ ही ग्रेम क्रेमर और शॉन विलियम्स को 1 विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार