New Zealand Squad For ICC T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की कैप्टेंसी दिग्गज ऑलराउंडर अमेलिया केर (Amelia Kerr) करेंगी, वहीं टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद कीवी टीम की तीन दिग्गज संन्यास ले लेंगी।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही होने वाला है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड में 10 ऐसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं जो कि पिछले वर्ल्ड कप की खिताबी जीत का हिस्सा थे। ये टूर्नामेंट सुजी बेट्स और सोफी डिवाइन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के लिए 10वां टी20 वर्ल्ड कप होगा, वहीं दूसरी तरफ नेन्सी पटेल और इज़ी शार्प जैसे नए चेहर पहली बार ये टूर्नामेंट खेलने वाले हैं।

Advertisement

कीवी फैंस के लिए एक बुरी खबर ये है कि न्यूजीलैंड की स्क्वाड में स्पिन गेंदबाज़ ईडन कार्सन को जगह नहीं मिली है जो कि अपनी कोहनी की पुरानी चोट के कारण परेशान हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम की तीन अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहूहू साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाली है।

न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच बेन सॉयर ने कहा, "यह एक संतुलित टीम है और हमारे पास तीनों दिग्गज खिलाड़ियों को एक साथ विदाई देना एक विशेष अवसर होगा।"

बताते चलें कि साल 2024 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम की कैप्टेंसी महान ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने की थी जिन्होंने साल 2025 में ये जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद ही न्यूजीलैंड बोर्ड ने साल 2026 की शुरुआत में 25 साल की अमेलिया केर को टीम की ऑल फॉर्मेट कैप्टन के तौर पर चुना और अब वो आगामी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को लीड करेंगी। वो अपनी कैप्टेंसी में कीवी टीम को अब तक 10 में से 8 टी20 मैच जीता चुकी है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि उनकी कैप्टेंसी में न्यूजीलैंड चैंपियन का टाइटल जीत पाती है या नहीं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की पूरी टीम: अमेलिया केर (कप्तान), सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवनशायर, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंगलिस, जेस केर, रोज़मेरी मायर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प, ली ताहूहू।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार