न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अपनी 17 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। लेग स्पिनर डिएना डॉटी को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा मातृत्व अवकाश के बाद वापसी करने वाली एमी सैटरथवेट और आलराउंडर जैस वाटकिन को भी टीम में चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

Advertisement

सभी मैच एलन बॉर्डर फील्ड में खेला जाएगा और यह सख्त प्रोटोकॉल नियमों के तहत होगा। वहीं, लीग कासपेरेक कोविड-19 यात्रा प्रतिबंधों के कारण टीम चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाई क्योंकि वह फिलहाल ब्रिटेन में है। न्यूजीलैंड की टीम नौ सितंबर के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी।

Advertisement

पहले तीन टी-20 मैच 26, 27 और 30 सितंबर को खेले जाएंगे जबकि इसके बाद तीन, पांच और सात अक्टूबर को वनडे मैच खेले जाएंगे।

टीम: सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, नताली डोड, डिएना डॉटी, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, होली हडलस्टन, हेले जेन्सेन, अमेलिया केर, जेस केर, रोजमेरी मेयर, केटी मार्टिन, कैटी पर्किंस, हन्ना रोवे, एमी सैटरथवेट, लीए ताहूहु, जैस वाटकिन। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार