21 नवंबर। मिशेल स्टार्क (52 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने यहां गाबा मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को पाकिस्तान को पहली पारी में 240 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान के ऑलआउट होते ही पहले दिन के खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गर ई।

Advertisement

आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम  पेन ने पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को स्लैजिंग किया। एक बार फिर टिम पेन ने अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर वाले मजाकिया स्लैजिंग से हर किसी को हंसा - हंसा कर लोटपोट कर दिया।

Advertisement

हुआ ये कि जब पाकिस्तानी पारी के 46वें ओवर में मोहम्मद रिजवान नाथन लियोन की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे तो उस दौरान ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर और कप्तान टिम पेन विकेट के पीछे से खड़े होकर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की एकाग्रता को भंग करने की कोशिश करने लगे।

टिम पेन बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को यह कहते हुए देखे गए कि वो महकते काफी अच्छा हैं। इसके साथ- साथ टिम पेन मोहम्मद रिजवान को नाथन लियोन की गेंद पर स्विप शॉट मारने के लिए कहते हुए नजर आ रहे थे। आप भी देखिए मजेदार वीडियो

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार