Nicholas Pooran 101M Six Video: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कैप्टेंसी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम ने बीते शुक्रवार, 15 मई को IPL 2026 के 59वें मुकाबले में 16.4 ओवर में 188 रनों का लक्ष्य हासिल करके चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने CSK के तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) को एक 101 मीटर लंबा छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना LSG की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। यहां अंशुल अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आए थे, जिसकी पहली ही पर निकोलस पूरन ने जोरदार शॉट खेला और गेंद को हवाई यात्रा पर वाइड लॉन्ग-ऑन की तरफ 101 मीटर दूर भेज दिया। खास बात ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने अंशुल कंबोज की अगली तीन गेंदों पर भी लगातार छक्के लगाए। आप नीचे पूरन के 101 मीटर छक्के का वीडियो देख सकते हो।

Advertisement

बताते चलें कि इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने महज़ 17 गेंदों पर 1 चौका और 4 छक्के ठोककर नाबाद 32 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ अंशुल कंबोज ने सिर्फ 2.4 ओवर गेंदबाज़ी की और पूरे 63 रन लुटा दिए। यानी इस मुकाबले में उन्होंने 23.63 की इकोनॉमी से बॉलिंग की।

LSG ने जीता मैच: IPL 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था जहां चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता मिला और उन्होंने कार्तिक शर्मा की 71 रनों (42 गेंद) की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 38 गेंदों पर 90 रन ठोके जिसके दम पर LSG ने सिर्फ 16.4 ओवर में 188 रनों का टारगेट चेज किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले के बाद CSK पॉइंट्स टेबल पर छठे पायदान पर खिसक गई है, वहीं LSG 10वें पायदान पर ही है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार