IPL 2026, Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में लखनऊ ने 228 रन बनाकर मुंबई के सामने बड़ा लक्ष्य रख दिया।
आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला सोमवार (4 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। डेब्यू कर रहे जोश इंग्लिस 13 रन बनाकर जल्दी ही पवेलियन लौट गए।
इसके बाद निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक साझेदारी कर डाली। मार्श ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि पूरन ने सिर्फ 21 गेंदों में 63 रन ठोक दिए, जिसमें 1 चौका और 8 छक्के शामिल रहे।
मध्य और आखिरी ओवरों में एडेन मारक्रम ने 25 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए, वहीं हिम्मत सिंह ने 31 गेंदों में 40 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 228 रन तक पहुंचाया और मुंबई इंडियंस के सामने 229 रन का बड़ा लक्ष्य रख दिया।
मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट झटके। वहीं अल्लाह ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा और विल जैक्स को 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार।
Also Read: LIVE Cricket Score
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जार्ज लिंडे और दिग्वेश राठी।