Nicholas Pooran Record: एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के कैप्टन निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने सोमवार, 13 जुलाई को मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) के खिलाफ 44 गेंदों पर 4 चौके और 8 छक्के लगाकर 86 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) का महारिकॉर्ड तोड़ा और वो MLC के इतिहास के नंबर-1 बल्लेबाज़ बन गए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, निकोलस पूरन ने MLC टूर्नामेंट में 41.53 की औसत और 138.90 की स्ट्राइक रेट अपने 1246 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 38 मैचों में 2 सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी लगाते हुए ये कारनामा किया है। इसी के साथ अब वो MLC टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने फाफ डु प्लेसिस को रिकॉर्ड तोड़ा है जिनके नाम टूर्नामेंट के लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले के बाद 35 मैचों की 34 इनिंग में 1226 रन दर्ज हैं। 

मेजर लीग क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • निकोलस पूरन (एमआई न्यूयॉर्क) - 38 मैचों की 38 पारियों में 1246 रन
  • फाफ डु प्लेसिस (टेक्सास सुपर किंग्स) - 35 मैचों की 34 पारियों में 1226 रन
  • मैथ्यू शॉर्ट (सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स/वाशिंगटन फ्रीडम) - 29 मैचों की 29 पारियों में 980 रन
  • क्विंटन डी कॉक (एमआई न्यूयॉर्क/सिएटल ओर्कास) - 35 मैचों की 35 पारियों में 956 रन
  • फिन एलन (सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स) - 33 मैचों की 33 पारियों में 813 रन

बताते चलें कि निकोलस पूरन साल 2026 के MLC टूर्नामेंट में एमआई न्यूयॉर्क के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 10 मैचों में लगभग 40 की ओसत और 125 की स्ट्राइक रेट से 318 रन जोड़े हैं।

मैच का हाल: डलास के मैदान पर वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर एमआई न्यूयॉर्क को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए। उनके लिए कैप्टन निकोलस पूरन ने ही सर्वाधिक रन बनाए और 44 गेंदों पर 86 रन ठोके।

इसके जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम के लिए विकेटकीपर बैटर एंड्रीस गौस ने 54 गेंदों पर 96 रन बनाए और रचिन रविंद्र ने 30 गेंदों पर 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसी के दम पर WF ने 18.3 ओवर में 188 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में भी इन दोनों टीमों की टक्कर होगी जो कि गुरुवार, 16 जुलाई को ऑकलैंड कोलेजियम में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार