Nicholas Pooran Record: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने बीते सोमवार, 04 मई को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने महज़ 21 गेंदों पर 1 चौका और 8 छक्के ठोककर 63 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसी के साथ अब वो IPL के इतिहास में 20 से कम गेंदों पर सर्वाधिक अर्धशतक ठोकने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में पांचवीं बार ये कारनामा करके वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा है जिन्होंने अब तक चार बार IPL में 20 से कम गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। बताते चलें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर अभिषेक शर्मा हैं, जिनके नाम आईपीएल टूर्नामेंट में 6 (छह) 20 से कम गेंदों पर फिफ्टी दर्ज है।
IPL में 20 से गेंदों पर सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी
- अभिषेक शर्मा - 6
- निकोलस पूरन - 5
- वैभव सूर्यवंशी - 4
ये भी जान लीजिए कि साल 2026 का आईपीएल निकोलस पूरन के लिए कुछ खास नहीं रहा है और वो टूर्नामेंट में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 9 मैचों की 9 इनिंग में 16.11 की औसत और 118.85 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 145 रन बना पाए हैं। हालांकि उन्होंने MI के सामने अपनी 21 गेंदों पर 63 रनों की पारी के दम पर खुद के फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जहां लखऊन सुपर जायंट्स ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (44 गेंदों पर 84 रन) और रयान रिकेल्टन (32 गेंदों पर 83 रन) ने अर्धशतक ठोके जिसके दम पर MI ने 18.4 ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की।