लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने गुरुवार (27 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम के लिए पूरन ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 269.23 की स्ट्राईक रेट से 70 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके औऱ 6 छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने 18 गेंदों में शतक पूरा किया। 

Advertisement

पोलार्ड औऱ हेड को पछाड़ा

आईपीएल में 20 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में पूरन पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। पूरन ने इस टूर्नामेंट में पांचवीं बार 20 या उससे कम गेंदों में पचास पूरा किया है। इस लिस्ट में उन्होंने कीरोन पोलार्ड औऱ ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ा।

इस मामले में भी नंबर 1

आईपीएल इतिहास में 250 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में पूरन संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। पूरन ने चौथी बार यह कारनामा कर कीरोन पोलार्ड की बराबरी की है। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर सीजन में अपना जीत का खाता खोला। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने 16.1 ओवर में 5 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार