West Indies vs South Africa 3rd T20I: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने बुधवार (28 अगस्त) को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी पारी खेलकर खास रिकॉर्ड बना दिया। पूरन ने 269.23 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी कर 13 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो चौके औऱ चार छक्के जड़े।

Advertisement

इस छोटी पारी के दौरान वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले वेस्टइंडीज की खिलाड़ियों की लिस्ट में ब्रायन लारा को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पूरन के अब 159 मैच की 148 पारियों में 224 छक्के हो गए हैं।  वहीं लारा ने 430 मैच 521 पारियों में 221 छक्के दर्ज हैं। इस लिस्ट में अब उनसे आगे क्रिस गेल (563) औऱ कीरोन पोलार्ड (234) ही हैं। 

Advertisement

बता दें कि इस सीरीज में पूरन का प्रदर्शन शानदार रहा औऱ उनके बल्ले से 3 पारियों में 59.50 की औसत से 119 रन आए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। इस दौरान वह टी-20 इंटनरेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी तीसरे नंबर पर पहुंच गए।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 

टॉस हारने के बाद साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला। बारिश के कारण मुकाबला 13 ओवर का हुआ और साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए।  ट्रिस्टन स्टब्स ने 15 गेंदों में नाबाद 40 रन की तूफानी पारी खेली, इसके अलावा राइल रिकल्टन ने 27 रन औऱ एडेन मार्करम ने 20 रन बनाए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार वेस्टइंडीज को जीत के लिए 116 रन का लक्ष्य मिला। जिसे मेजबान टीम ने 9.2 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही हासिल कर लिया। पूरन के अलावा शाई होप ने 24 गेंदों में नाबाद 42 रन, औऱ शिमरोन हेटमायर ने 17 गेंदों में नाबाद 31 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार