इंटरनेशनल लीग टी-20 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में शारजाह वॉरियर्स ने निकोलस पूरन की कप्तानी वाली एमआई एमिरेट्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस मैच को जीतने के लिए शारजाह वॉरियर्स के सामने 147 रनों का आसान सा लक्ष्य था जिसे उन्होंने 4 विकेट खोकर 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Advertisement

एमआई के लिए इस मैच में कप्तान निकोलस पूरन इकलौते बल्लेबाज रहे जिन्होंने लड़ने का जज्बा दिखाया। पूरन ने आउट होने से पहले 22 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के के साथ 42 रन बनाए। इस दौरान पूरन ने बिना समय गंवाए दो चौके और एक छक्का तो एक ही ओवर में लगा दिया था और ऐसा लग रहा था कि वो मैच शारजाह वॉरियर्स से दूर ले जाएंगे।

Advertisement

विल जैक्स के आउट होने के बाद मध्यक्रम में आए पूरन ने पहली तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाकर विपक्षी टीम के खेमे में हड़कंप मचा दिया था। ये पावरप्ले का आखिरी ओवर था और एश्टन एगर गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर में तीन गेंदें बची हुई थी और पूरन ने पहली ही गेंद पर स्लॉग-स्वीप लगाकर चौका लगा दिया।

इसके बाद एगर ने अपनी लाइन को ऑफ-साइड की ओर शिफ्ट किया तो पूरन ने अगली गेंद पर स्क्वायर के पीछे से एक और चौका लगा दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर पूरन ने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में एक और स्लॉग-स्वीप लगाया और इस बार शानदार टाइमिंग के चलते उन्हें 6 रन मिल गए। पूरन के अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाया और यही कारण रहा कि एलिमिनेटर मैच में एमआई की टीम सिर्फ 147 रन पर रुक गई और अंत में ये मैच हारने का कारण भी रहा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार