Nitish Rana: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शनिवार (11 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबके के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) के नीतीश राणा पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट मिला है। 

Advertisement

बोर्ड द्वारा जारी बयान के अनुसार, राणा को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "मैच के दौरान ज़ोर से अश्लील शब्दों का इस्तेमाल" करने से संबंधित है। यह घटना 19वें ओवर में हुई, जब राणा चौथे अंपायर के साथ काफ़ी देर तक बहस में उलझे रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

राणा ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी की सज़ा स्वीकार कर ली। बता दें कि राणा इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में नहीं चुने गए थए और  इम्पैक्ट सब्स में से एक थे। 

यह घटना 19वें ओवर में हुई, जब राणा का चौथे अंपायर के साथ लंबी बहस हुई। यह बहस तब हुई जब चौथे अंपायर ने ट्रिस्टन स्टब्स के दस्ताने बदलने के अनुरोध को ठुकरा दिया था। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी भी चौथे अंपायर के साथ बातचीत कर रहे थे।

इसके तुरंत बाद 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टब्स जेमी ओवरटन की गेंद को मिड-ऑफ के ऊपर से मारने की कोशिश में आउट हो गए। ड्रेसिंग रूम जाते समय रास्ते में निराश स्टब्स ने अपना बल्ला और दस्ताने डगआउट में ही फेंक दिए।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

Advertisement

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। जिसमें संजू सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन की पारी खेली,वहीं आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों  59 रन बनाए। 

जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों में 60 रन औऱ पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए।  गेंदबाजी में चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने 4 विकेट और अंशुल कंबोज ने 3 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार