West Indies vs England 1st Test: नक्रमाह बोनर (Nkrumah Bonner) के शानदार शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगुआ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 373 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही मेजबान वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 62 रनों की बढ़त बना ली है। दिन का खेल खत्म होने तक वीरसामी परमॉल (26 रन) औऱ जेसन सील्स (0) नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

तीसरे दिन वेस्टइंडीज 4 विकेट के नुकसान पर 202 रनों से आगे खेलने उतरी थी। लेकिन कुल स्कोर में चार रन का इजाफा होने के बाज जेसन होल्डर (45 रन) के रूप में पांचवां झटका लगा। आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बोनर ने जोशुआ डी सिल्वा (32 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। उन्होंने केमार रोच (15 रन) औऱ वीरसामी परमॉल के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां की। 

बोनर ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने 355 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 123 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए क्रैग ओवरटन और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट, वहीं क्रिस वोक्स,मार्क वुड, जैक लीच औऱ डैनियल लॉरेंस ने एक-एक विकेट हासिल किया।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार