नई दिल्ली, 18 मई| भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 1996 वर्ल्ड कप में वेंकटेश प्रसाद द्वारा पाकिस्तान के बल्लेबाज आमिर सोहेल को किए गए क्लीन बोल्ड को क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक बताया है। प्रसाद ने बेंगलुरू में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में आमिर को बोल्ड मारा था। इस बोल्ड से पहले आमिर ने प्रसाद पर चौका मार अपने बल्ले से बाउंड्री की तरफ इशारा कर प्रसाद से कुछ कहा था, लेकिन अगली ही गेंद पर प्रसाद ने आमिर को बोल्ड कर उन्हें पवेलियन जाने को कहा था।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने इंस्टाग्राम पर भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री से बात करते हुए यह बात कही।

Advertisement

छेत्री ने कोहली से पूछा, "आप उस समय कहां थे जब आमिर ने प्रसाद की गेंद पर चौका मारी था और कुछ कहा था और फिर प्रसाद ने उनके डंडे उड़ा दिए थे?"

कोहली ने कहा, "मैं घर पर ही था। मैंने उसी तरह से खुशी मनाई थी जिस तरह से आज मानता हूं। मेरे लिए कोई भी क्लीन बोल्ड खेल के इतिहास में उससे ज्यादा संतोषजनक नहीं हो सकता। वो खेल के सबसे यादगार पलों में से एक है।"

छेत्री ने कहा, "उस दिन को कोई भी भारतीय नहीं भूल सकता चाहे वो क्रिकेट प्रशंसक हो या नहीं।"

कोहली ने कहा, "वो पल स्वर्णिम पल थे।"

Advertisement

इस बातचीत के दौरान कोहली ने बताया कि वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो को काफी मानते हैं। इसी बीच छेत्री ने कोहली से पूछा कि उनकी टीम में कौनसा खिलाड़ी फुटबाल में अच्छा नहीं है। तो कोहली ने कुलदीप यादव का नाम लिया। भारतीय टीम अभ्यास में फुटबाल खेलती है।

कोहली ने कुलदीप के बारे में बात करते हुए कहा, "वह फुटबाल के काफी बड़े प्रशंसक हैं, खासकर नेमार के। वह इसके बारे में लंबी बातचीत कर सकते हैं क्योंकि उनको काफी जानकारी है। वो ऑनलाइन काफी अच्छा खेल सकते हैं लेकिन वो मैदान पर अच्छा नहीं खेल पाते।"

कुलदीप ने अपने कप्तान की बात को सुना और बातचीत के बीच में ही अपनी असहमित जताई। कुलदीप ने कमेंट में लिखा, "झूठ भइया।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार