28 अगस्त,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया में एमएस धोनी की जगह को लेकर सवाल खड़ किए जा रहे थे और कयास लगाए जा रहे थे कि 2019 वर्ल्ड कप के लिए टीम मैनेजमेंट उनकी जगह किसी औऱ को मौका दे सकता है। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि मौजूदा समय में कोई भी नहीं जो टीम में धोनी की जगह ले सकता है। 

Advertisement

सहवाग ने कहा “ मुझे नहीं लगता की इस समय कोई भी धोनी की जगह नही ले सकता। रिषभ पंत अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन धोनी की जगह लेने के लिए उन्हें समय की आवश्यकता होगी। लेकिन यह केवल 2019 के बाद ही हो सकता है। ऐसा तब होगा जब हम धोनी किसी और को मौका देने का सोचेंगे। तब तक पंत को और अनुभव की जरूरत है।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

Advertisement

उन्होंने कहा “ किसी अन्य खिलाड़ी के पास ऐसा अनुभव नहीं है जो धोनी मध्य और निचले क्रम में प्रदान कर सकते हैं।

“हमें चिंता नहीं करनी चाहिए कि क्या धोनी रन बना रहा है या नहीं। हमें केवल यह दुआ करनी चाहिए कि 2019 वर्ल्ड कप तक एमएस धोनी फिट रहें। धोनी के पास मध्य और निचले क्रम मे खेलने का जो अनुभव है वह किसी के पास नही है। 

सहवाग ने कहा, ”’टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले मध्यक्रम को परखने और मौका देने की जरूरत है। मध्यक्रम में आप जिन्हें भी खिला रहे हैं उन्हें भरपूर मौका देना चाहिए। जिससे वह मुश्किल समय में टीम के लिए उपयोगी पारी खेल सकें। मध्यक्रम में खिलाड़ियों को बदल-बदलकर मौका देने की जरूरत है। इससे टीम टीम मजबूत भी होगी।”क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार