1 दिसंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में 6 दिसंबर से खेला जाएगा। फैन्स इस महामुकाबले का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ के चोटिल होने से ओपनर की समस्या भारतीय टीम के सामने आ गई है। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ओपनर की भूमिका को लेकर किन - किन बल्लेबाजों पर विश्वास दिखाता है। स्कोरकार्ड

Advertisement

ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभाने वाले संजय मांजरेकर ने एडिलेड टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है।

संजय मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल और मुरली विजय को ओपनर के तौर पर चुना है। इसके साथ- साथ मांजरेकर ने रोहित शर्मा को टीम में रखने की वकालत अपने प्लेइंग इलेवन में शामिल करके की है।

वहीं मांजरेकर ने भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव पर भरोसा नहीं जताया है और टीम में केवल एक स्पिनर को जगह दी है।

संजय मांजरेकर की प्लेइंग XI

Advertisement

केएल राहुल / मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार