नई दिल्ली, 10 अप्रैल| भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मदन लाल ने कहा है कि आईपीएल के 13वें सीजन को लेकर फैसला तभी लिया जा सकता है जब कोरोनावायरस से उपजी वर्तमान स्थिति ठीक हो जाएगी।आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च को होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।

Advertisement

इस समय कोविड-19 के कारण जो स्थिति है उसे देखकर यह कहना मुश्किल होगा कि इस साल आईपीएल हो पाए।

Advertisement

मदनलाल ने आईएएनएस से कहा, "एक बार कोरोनावायरस चला जाए तो क्रिकेट निश्चित तौर पर हो सकता है क्योंकि यह काफी प्रसिद्ध खेल है जिसे लगभग सभी लोग पसंद करते हैं। यहां तक की खिलाड़ी भी दर्शकों के सामने खेलना पसंद करते हैं और यह तभी हो सकता है जब स्थिति ठीक हो जाए।"

मदनलाल ने साथ ही कहा कि बिना दर्शकों के आईपीएल हो इस बात का कोई मतलब नहीं है।

1983 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य ने कहा, "खाली स्टैंड रहते आईपीएल खेलने का कोई मतलब नहीं हैं। यह सिर्फ खिलाड़ियों और प्रशंसकों की बात नहीं है यह उन लोगों की भी बात है जो प्रसारण आदि जैसे कामों के लिए सफर करते हैं।"

उन्होंने कहा, "एक बार स्थिति सुधर जाए तो बाकी सीरीजें भी हो सकती हैं और बीसीसीआई खोए हुए समय की भरपाई कर सकती है।" 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार