भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच वाका के मैदान पर खेला जा रहा है। शुक्रवार को पहली पारी में भारत की पूरी टीम 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पिंक बॉल से खेले जा रहे टेस्ट में एनाबेल सदरलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली।
पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्मृति मंधाना महज 4 रन बनाकर आउट हुईं। प्रतीका रावल ने 3 चौकों की मदद से 18 रन बनाने के बाद एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं।
शेफाली वर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और 35 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में जेमिमा ने 7 चौके लगाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।
पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्मृति मंधाना महज 4 रन बनाकर आउट हुईं। प्रतीका रावल ने 3 चौकों की मदद से 18 रन बनाने के बाद एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, लूसी हैमिल्टन ने 31 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि डार्सी ब्राउन ने दो विकेट झटके। एश्ले गार्डनर ने ऋचा घोष का विकेट अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पर्थ की उछाल भरी पिच पर लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके चलते टीम 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।