30 सितंबर। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर /बल्लेबाज को लेकर काफी संघर्ष कर रही है। चाहे वो टेस्ट हो या फिर वनडे क्रिकेट भारतीय टीम मैनेजमेंट एक ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश कर रही है जो धोनी के विकल्प पर सही दावेदारी पेश कर सके।

Advertisement

ऐसे में अब अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बयान दिया है और उन्होंने कहा कि वो भी भारतीय टीम में जगह बनानें के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। पार्थिव पटेल ने कहा कि भारतीय टीम में जगह बनानी है तो 27 विकेटकीपरों को पीछे छोड़कर आगे निकलना होगा। 

Advertisement

पार्थिव पटेल ने कहा कि इस समय भारतीय चयनकर्ता और मैनेजमेंट उनकी तरफ नहीं देख रहे हैं लेकिन वो अपनी कोशिश जारी रखेंगे।गौरतलब है कि पार्थिव पटेल ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार परफॉर्मेंस किया है। मध्यप्रदेश के खिलाफ मैच में पार्थिव पटेल ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल किया और 90 रनों की पारी खेली।

पार्थिव पटेल ने आगे कहा कि धोनी की भरपाई नेशनल टीम में कोई दूसरा विकेटकीपर कर ही नहीं सकता है।  गौरतलब है कि हाल के समय में ऋषभ पंत का फॉर्म अच्छा नहीं रहा है जिसके कारण अब टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता विकल्प विकेटकीपर की तालाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार