नई दिल्ली, 2 अप्रैल| स्टार भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कोरोनावायरस के खिलाफ इस मुश्किल समय में लोगों से धर्म और जाति से ऊपर उठकर एक दूसरे की मदद करने की अपील की है। हरभजन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिख समुदाय के लोग इंग्लैंड में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं और उन्हें भोजन बांट रहे हैं।

Advertisement

हरभजन ने लिखा, " कोई धर्म नहीं, कोई जात नहीं । केवल मानवता. सुरक्षित रहें और घर पर रहें। प्यार फैलाएं, नफरत या वायरस नहीं। हर किसी के लिए प्रार्थना करें। वाहेगुरु सभी को आशीर्वाद दें।"

Advertisement

हरभजन इससे पहले पाकिस्तानी के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की फाउंडेशन का सपॉर्ट करने को लेकर फैन्स द्वारा ट्रोलर्स हो गए थे।

पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने बुधवार को लिखा था, "सच में मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे कमजोर लोगों की मदद करने के लिए एक मेसेज फैलाया गया। मैंने कोविड-19 से परेशान लोगों की मदद करने के लिए था। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मैं एक भारतीय हूं और हमेशा भारतीय ही रहूंगा, हमेशा मानवता की भलाई के लिए खड़ा रहूंगा। जय हिंद।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार