3 नवंबर,(CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज औऱ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में मौका नहीं मिलने पर महेंद्र सिंह धोनी चर्चाओं में बने हुए हैं। जहां खराब फॉर्म के चलते उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। वहीं टीम के उनके पुराने साथी आशीष नेहरा का मानना है कि धोनी भी अब टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं और धोनी विराट कोहली के लिए मददगार साबित होंगे औऱ ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।    

Advertisement

नेहरा ने क्रिकेटनेक्स्ट से बातचीत में कहा, “ हां टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन एमएस धोनी,एमएस धोनी हैं। कोई उनसे आसपास भी नहीं आ सकता, ना सिर्फ एक क्रिकेटर के तौर पर बल्कि जैसे वह दूसरों की मदद करते हैं, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और खास तौर पर विराट कोहली। धोनी ने इन सबकी काफी मदद की है। एमएस धोनी को पता है वह क्या कर रहे हैं। हालंकि उन्होंने एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ वैसा प्रदर्शन नहीं किया जैसा वह चाहते थे। लेकिन उनके पास अभी दो महीने हैं। मुझे विश्वास है कि वह ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो हमें धोनी के बारे में चिंता करने की जरुरत नहीं है।”

Advertisement

धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। लेकिन साल 2018 उनके लिए बहुत खराब रहा है। इस साल खेले गए 18 वनडे मैचों में उन्होंने 25.20 की एवरेज से सिर्फ 252 रन बनाए। वह पूरे साल एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। 

बल्लेबाजी एवरेज के हिसाब से ये साल उनके करियर का सबसे बुरा साल है। इससे पहले साल 2016 में उनकी सबसे कम एवरेज 40 की रही थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार