अफगानिस्तान और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के 17 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद इन दिनों क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं। इस खिलाड़ी ने सफलता का श्रेय अपनी आईपीएल टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को भी दिया है।

Advertisement

आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत करते हुए 18 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने अपने अब तक के शानदार करियर के बारे में बात की।

Advertisement

नूर ने इस साल आईपीएल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया और अपनी टीम की जीत में कई बार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही इस सीजन उनके नाम गुजरात टाइटंस के लिए 13 मैचों में 16 विकेट हैं। 

एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले नूर ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान सिर्फ एक 'भाग लेने वाली' टीम नहीं होगी, बल्कि 'जीतने के लिए खेलेगी'।

इंटरव्यू की मुख्य बातें:

आईएएनएस - आपका खेल बेहतर से बेहतर होता जा रहा है और लोगों ने आपको 'कोहिनूर' कहना शुरू कर दिया है। आप क्रिकेट में अपनी प्रगति को कैसे देखते हैं?

Advertisement

नूर - यह सब आपके खुद पर विश्वास के बारे में है... हर दिन मैं अभ्यास के लिए जाता हूं, मुझे विश्वास रहता है कि मैं बेहतर कर सकता हूं। मैं हमेशा अपना बेस्ट देने का प्रयास करता हूं।

आईएएनएस - आपने पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान वनडे टीम में वापसी की। इस पर आपका दृष्टिकोण?

नूर - यह एशिया कप और विश्व कप-2023 के लिए खुद को तैयार करने का एक अच्छा मौका है और हम अच्छी तैयारी कर रहे हैं। हमारी टीम 15 दिन पहले श्रीलंका आई थी। हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।

Advertisement

आईएएनएस - नूर आपकी प्रगति प्रभावशाली है। आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने से आपको कितनी मदद मिली?

नूर - बेशक, इससे मुझे बहुत मदद मिली है। पहले साल (2022) में मुझे खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन, मैंने कोचों के साथ काफी समय बिताया। राशिद खान भी मेरे साथ वहां थे और इससे मुझे खुद को बेहतर बनाने में मदद मिली। इस साल मुझे मौका मिला और मैंने वही किया जो मैं चाहता था।

आईएएनएस - गुजरात टाइटंस में माहौल कैसा है?

Advertisement

नूर - मुझे मेरे कोचों, कप्तान और मेरे आसपास के सभी खिलाड़ियों से समर्थन मिला है। हमारे पास बहुत अच्छा माहौल है, जहां हर कोई एक-दूसरे की कंपनी पंसद करता है।

आईएएनएस - आप हार्दिक पांड्या को एक कप्तान के रूप में कैसे देखते हैं?

नूर - मुझे लगता है कि वो एक बहुत बहादुर कप्तान हैं। ऐसा व्यक्ति जो आपको स्वतंत्र, सुरक्षित महसूस कराएगा। वह अपनी टीम के खिलाड़ी को हमेशा सपोर्ट करते हैं।

Advertisement

आईएएनएस - एशिया कप में अफगानिस्तान की क्या संभावनाएं हैं?

नूर - एक टीम के रूप में, हम सिर्फ एशिया कप में भाग नहीं लेंगे, बल्कि हम अच्छा क्रिकेट खेलने और कप जीतने की कोशिश करेंगे। क्योंकि हमारे पास बहुत मजबूत स्पिन आक्रमण है। साथ ही, हमारे ज्यादा मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे और हम निश्चित रूप से कुछ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहेंगे।

आईएएनएस - क्या इससे विश्व कप की तैयारी में भी मदद मिलेगी?

Advertisement

Also Read: Cricket History

नूर - बिल्कुल, क्योंकि ये बैक-टू-बैक इवेंट हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार