शेर-ए-पंजाब टी20 लीग (Sher-E-Punjab T20 League 2026) में गुरुवार (3 सिंतबर) को बठिंडा रॉयल्स (Bathinda Royals) और जालंधर वॉरियर्स (Jalandhar Warriors) के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा रनआउट देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। बठिंडा रॉयल्स के बल्लेबाज नूरवीर सिंह (Noorveer Singh) एक अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हो गए और इस घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

Advertisement

यह पूरी घटना बठिंडा रॉयल्स की पारी के दौरान देखने को मिली। पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद नूरवीर सिंह ने खेली। गेंद खेलने के बाद उन्हें शायद लगा कि ओवर खत्म हो चुका है और गेंद अब खेल में नहीं है। इसी सोच के साथ वह क्रीज से बाहर निकलकर पिच पर ही शैडो बैटिंग करने लगे।

लेकिन नूरवीर को इस बात का अंदाजा नहीं था कि गेंद अभी भी खेल में थी। गेंदबाज अभिनव शर्मा ने उन्हें क्रीज से बाहर देखा और बिना समय गंवाए गेंद को सीधे स्टंप की तरफ फेंक दिया। गेंद स्टंप पर लगी और गिल्लियां गिर गईं।

जालंधर वॉरियर्स के खिलाड़ियों ने तुरंत रनआउट की अपील कर दी। फील्ड अंपायर ने भी इस मामले को लेकर थर्ड अंपायर की मदद लेने का फैसला किया। टीवी रिप्ले में साफ नजर आया कि जब गेंद स्टंप पर लगी और गिल्लियां गिरीं, उस समय नूरवीर क्रीज से काफी बाहर थे।

थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद नूरवीर को रनआउट दे दिया। यह फैसला आते ही नूरवीर खुद भी हैरान नजर आए। उन्हें शायद उम्मीद नहीं थी कि गेंद खेलने के बाद इस तरह पिच से बाहर खड़े होने की वजह से उनका विकेट चला जाएगा।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

आपको बता दें कि शेर-ए-पंजाब टी20 लीग पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की घरेलू लीग है, जिसका मकसद राज्य के उभरते खिलाड़ियों को टी20 क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना है। लीग का तीसरा सीजन 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक खेला जा रहा है और इसके सभी मुकाबले मुल्लांपुर, मोहाली के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रहे हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार