नई दिल्ली, 27 मई| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम ने बुधवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें रणजी ट्रॉफी के प्रारूप में बदलाव की बात की जा रही थी।

Advertisement

खबरों में कहा गया था कि बोर्ड रणजी ट्रॉफी के प्रारूप में बदलाव करने पर विचार रहा है और इसमें पूरे सीजन में खेले जा रहे मैचों की संख्या में बदलाव होगा। लेकिन करीम ने कहा है कि उन्हें इस तरह की किसी भी बात की जानकारी नहीं थी।

Advertisement

करीम ने आईएएनएस से कहा, "नहीं, हमने कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है। (टूर्नामेंट के प्रारुप में बदलाव करने को लेकर)। मैं इस तरह की चीजों से अवगत नहीं हूं। हमने ऐसा नहीं किया है।"

मौजूदा प्रारूप के अनुसार, रणजी ट्रॉफी चार समूहों के बीच खेली जाती है। इनमें एलीट ग्रुप-ए और बी, जिसमें नौ टीमें होती हैं, ग्रुप-सी में 10 और प्लेट ग्रुप में 10 टीमें होती हैं।

कुछ टीमें शीर्ष स्तरीय (एलीट ग्रुप ए और बी) से क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं। क्वार्टर फाइनल के लिए दो टीमें दूसरे-स्तरीय (एलीट ग्रुप सी) और एक टीम लोअर-टियर (प्लेट ग्रुप) से क्वॉलीफाई करती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कोरोनावायरस के प्रकोप से पहले एक प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें एलीट टीमों को पांच समूहों में विभाजित करने के लिए कहा गया था।

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई द्वारा नए प्रारूप को अपनाए जाने की संभावना है। इसमें प्रत्येक एलीट समूह में छह टीमें होंगी जबकि प्लेट समूह में आठ टीमें शामिल होंगे (पिछले सीजन से शीर्ष दो को एलीट ग्रुप ई में प्रमोट किया जाएगा)।

पांच एलीट समूहों में शीर्ष पर रहने वाली टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार