29 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। मुंबई इंडियंस ने इस साल रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया लेकिन अपने सबसे पुराने खिलाड़ी हरभजन सिंह को वह नीलामी में नहीं खरीद सके। जिसे लेकर टीम की मालिक नीता अंबानी ने निराशा व्यक्त किया है। 

Advertisement

बता दें कि हरभजन सिंह साल 2008 से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे और उसके लिए खेलते हुए उन्होंने 136 मैचों में 127 विकेट हासिल किए थे। लेकिन आईपीएल 2018 में वह चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। 

Advertisement

टेलीग्राफ से बातचीत में नीता अंबानी ने कहा “  मैं नहीं कहूंगी कि मैं निराश हूं कि हम किसी खिलाड़ी को नहीं खरीद पाए। हालांकि हम भज्जी (हरभजन सिंह) को अपने साथ नहीं रख पाए, इसलिए निराश हैं।’’

इससे पहले हरभजन ने कहा था “ उन्होंने मुझे कॉल किया था और अपनी योजनाओं को लेकर बात की थी। वह परिवार की तरह हैं और मुझे उनके फैसले को स्वीकार करना होगा।’’  

"जो कुछ भी वह कर रहे हैं, अपनी टीम के बेस्ट के लिए यह कर रहे हैं। मुझे इससे को निऱाशा नहीं हुई। जो टीम भी मुझे लेगी मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा। 

Advertisement

आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस की टीम उनके अनुभव की कमी महसूस करती है या नहीं। ये देखने वाली बात होगी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार