वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की हार के बाद भारतीय फैंस काफी निराश हैं और वो हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठाने के साथ-साथ भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भी ट्रोल कर रहे हैं लेकिन सीरीज हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने फैंस की चिंताओं को कम किया है।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज हारने के बाद राहुल द्रविड़ बल्लेबाजी विभाग में विफलताओं को स्वीकार करने से नहीं कतराए और साथ ही ये भी कहा कि वर्ल्ड कप को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वर्ल्ड कप की टीम इस टीम से काफी अलग है।

Advertisement

द्रविड़ ने सीरीज के बाद कहा, "मुझे लगता है कि यहां हमारी टीम में, वो खिलाड़ी नहीं थे जिससे हमें थोड़ी फ्लेक्सिबिलिटी मिल जाती। हमारे पास प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने के ऑप्शन भी नहीं थे। लेकिन मुझे लगता है कि आगे बढ़ते हुए, हमें कुछ ऐसे क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा जिनमें हम काफी अच्छा कर सकते हैं। हमारी बल्लेबाजी में गहराई ढूंढना एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर हम ध्यान देने की कोशिश कर रहे हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ये निश्चित रूप से एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर हम गौर कर सकते हैं, हम अपने गेंदबाजी आक्रमण को बिना कमजोर किए बल्लेबाजी को कैसे गहरा कर सकते हैं ये देखना होगा।''

आगे बोलते हुए द्रविड़ ने कहा "भारत में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर चिंता करने की बात नहीं है। हमारी वनडे टीम इस टीम से काफी अलग है, जो यहां खेल रही थी। अगर आप वेस्ट इंडीज को देखें, तो उनके पास 11वें नंबर पर अल्जारी जोसेफ आ रहे हैं और वो एक औसत गेंद को हिट कर सकते हैं। इसलिए आपके पास ऐसी टीमें हैं जिनमें इतनी गहराई है। जाहिर है, उस मोर्चे पर हमारे सामने कुछ चुनौतियां हैं और हमें उस पर काम करने की जरूरत है। ये निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जो इस सीरीज ने हमें दिखाया है और हमें उस गहराई को आगे बढ़ाने की जरूरत है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार