इंग्लैंड के ऑलराउंडर ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) को नस्लवादी ट्वीट करने के चलते ईसीबी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया है। ईसीबी के इस फैसले का जहां कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे काफी कठोर फैसला बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि 8 साल पुरानी गलती के लिए ईसीबी (ECB) ने ओली रॉबिन्सन को एक बहुत बड़ी सजा दी है।

Advertisement

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने की कोशिश करेंगे कि यह पहला वाक्या नहीं है कि किसी क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर किए गए किसी ट्वीट के लिए इतनी भारी सजा मिली हो। टीम इंडिया के खिलाड़ी अंबाती रायडू को 2019 वर्ल्ड कप के दौरान किए गए अपने ट्वीट के लिए क्रिकेट से संन्यास तक लेना पड़ गया था।

Advertisement

हुआ यूं था कि उस वक्त मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अंबाती रायडू की जगह विजय शंकर को टीम में चुनते हुए उन्हें 3डी खिलाड़ी बताया था। अंबाती रायडू ने तब एक ट्वीट कर सिलेक्टर पर निशाना साधते हुए लिखा था, 'वर्ल्ड  कप देखने के लिए अभी-अभी 3D चश्मे का एक नया सेट ऑर्डर किया है।'

इस ट्वीट का ही असर था कि शिखर धवन और विजय शंकर के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी अंबाती रायडू को वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली थी। माना जा रहा था कि खुद को टीम में ना शामिल किए जाने को लेकर खफा अंबाती रायडू ने तभी संन्यास लेने का फैसला किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार