16 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 का फाइनल सुपर ओवर की आखिरी गेंद तक खिंचा। इस तनाव वाली घड़ी में इग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर सबसे शांत थे। रविवार को हुए फाइनल मैच में बटलर ने बेन स्टोक्स के साथ बेहतरीन साझेदारी कर अर्धशतक जमाया और इंग्लैंड को मैच में वापस लेकर आए। 

Advertisement

इसके बाद वह सुपर ओवर में दोबारा बल्लेबाजी करने आए तीन गेंदों पर सात रन बनाए। इसके कारण न्यूजीलैंड को 16 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन बटलर का सबसे बड़ा रोल अभी आना बाकी था। आखिरी गेंद पर जब मैच टाई होने की कगार पर था तब इंग्लैंड के पास एक उम्मीद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज को रन आउट करने की थी। किस्मत ने बटलर के लिए यह रोल बचा कर रखा था। मार्टिन गुप्टिल जब दूसरा रन लेने दौड़े तब जेसन रॉय ने विकेट से दूर थ्रो फेंकी, लेकिन बटलर ने शांत रहते हुए बिना घबराहट के गेंद को पकड़ा और डाइव मारते हुए स्टम्प बिखेर इंग्लैंड को पहली बार विश्व विजेता बनाया। 

Advertisement

बटलर अभी भी अपने आप को चिकोटी काटकर देख रहे हैं कि क्या वाकई में उन्होंने ही ऐसा किया। 

उन्होंने कहा, "हम ड्रेसिंग रूम में इस पर हंस रहे थे। चार साल सिर्फ एक गेंद पर आकर थम गए।"

उन्होंने कहा, "एक गेंद पर दो रन चाहिए थे। हम नहीं बना पाए थे। इसके बाद बात इस पर आई की क्या हम रन आउट कर सकते हैं।"

विकेटकीपर ने कहा, "यह बेहद अच्छा है कि इस सप्ताह हम जागेंगे और महसूस होगा कि हमने कर दिखाया।"

Advertisement

बटलर से जबू पूछा गया कि इतने दबाव में वह किस तरह अपने आप को शांत और संयमत रख पाए?

बटलर का जवाब था, "जब आप मैदान के बीच में होते हो तो यह ठीक है क्योंकि तब आप डिफॉल्ट मोड में चले जाते हो, और यह मोड आप जानते हो- क्रिकेट खेलो। गेंद को पकड़ना और स्टम्प पर मारना, मैं यही जानता हूं, लेकिन इस बार इसका परिणाम बहुत बड़ा था।" उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि वो दस सेकेंड जब मैं दोड़ा, वो माहौल मेरे जीवन में हमेशा मेरे साथ रहेगा।"

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "मैं नहीं समझता कि मैं कभी किसी और चीज के बारे में इतना सोचूंगा। मुझे नहीं लगता कि अब मेरे करियर में क्या होगा इसकी मुझे चिंता होगी।"

Advertisement

विश्व कप का माहौल अभी खत्म नहीं हुआ है और कुछ ही दिनों बाद इंग्लैंड को एक और बड़ी सीरीज में उतरना है- एशेज सीरीज। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार