नॉटिंघम, 6 अगस्त | स्टुअर्ट ब्रॉड (8/15) की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ट्रेंट ब्रिज मैदान पर गुरुवार को शुरू हुए चौथे एशेज टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया की पहली पारी 60 रनों पर समेटने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक जोए रूट (नाबाद 124) की शतकीय पारी की बदौलत चार विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर रूट के साथ मार्क वुड दो रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड 214 रनों की बढ़त हासिल कर चुका है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के सस्ते में समेटने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। एडम लिथ (14) और इयान बेल (1) 34 के कुल योग पर पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान एलिस्टर कुक (43) ने इसके बाद रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी निभाई।

Advertisement

हालांकि कुक के रूप में इंग्लैंड ने 100 रनों के भीतर तीसरा विकेट गंवा दिया। शुरुआती तीनों विकेट मिशेल स्टार्क ने लिए।

जॉनी बेयरस्टो (74) ने इसके बाद रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रूट और बेयरस्टो ने यह साझेदारी पांच से अधिक के बेहतरीन औसत से निभाई।

दिन का खेल खत्म होने से कुछ ही ओवर पहले बेयरस्टो जोस हाजलेवुड की गेंद क्रिस रोजर्स को थमा बैठे। बेयरस्टो ने 105 गेंदों का सामना कर 12 चौके लगाए।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम मात्र 18.3 ओवरों में 60 रन बनाकर ढेर हो गई, जिसमें ब्रॉड ने 9.3 ओवरों की गेंदबाजी में पांच मेडन डाले और आठ विकेट चटकाए। मार्क वुड और स्टीवन फिन को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

क्रिस रोजर्स, डेविड वार्नर और शॉन मार्श खाता तक नहीं खोल सके जबकि स्टीवन स्मिथ ने छह, एडम वोग्स ने एक, पीटर नेविल ने दो, मिशेल स्टार्क ने एक और नेथन लॉयन ने नौ रन बनाए। जोस हैजलेवुड चार रनों पर नाबाद लौटे।

पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कप्तान माइकल क्लार्क (10) और मिशेल जानसन (13) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। ऑस्ट्रेलिया को 14 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले।

दिन के हीरो रहे ब्रॉड ने रोजर्स के रूप में पहला विकेट चटकाते ही करियर का 300वां विकेट हासिल कर लिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह इंग्लैंड के पांचवें गेंदबाज बन गए।

Advertisement

ब्रॉड ने टेस्ट इतिहास में सबसे तेज गति से पांच विकेट चटकाने के कीर्तिमान की बराबरी भी की। ब्रॉड ने अपने शुरुआती पांच विकेट मात्र 19 गेंदों में छह रन देकर चटका डाले।

इससे पहले सबसे कम गेंदों में पांच विकेट चटकाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एर्नी टोशाक के नाम था। टोशाक ने भारत के खिलाफ 1947 में हुए टेस्ट मैच में 19 गेंदों में पांच विकेट चटका डाले थे।

(आईएएनएस)  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार