Murli Vijay Hug MS Dhoni Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसके लिए पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) जमकर अभ्यास कर रही है। गौरतलब है कि इसी बीच CSK कैंप से एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें टीम के पूर्व खिलाड़ी मुरली विजय (Murli Vijay), महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को सम्मान देकर उनसे मुलाकात करते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये वीडियो खुद CSK ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुरली विजय जो कि तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल टूर्नामेंट जीते हैं, वो CSK के कैंप में पहुंचते हैं और अपने सभी पुराने साथियों से दिल खोलकर मिलते हैं। इसी बीच जब वो अपने पुराने कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के पास उनसे मिलने जाते हैं तो पहले सम्मान में अपना कैप उतारते हैं और फिर उन्हें गले से लगा लेते हैं।

Advertisement

आप नीचे ये दिल छूने वाला पूरा वीडियो देख सकते हो। इस वीडियो में मुरली विजय बेहद ही ज्यादा खुश देखे जा सकते हैं। गौर करें कि आईपीएल में मुरली विजय लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे और उन्होंने सीएसके के साथ तीन बार टूर्नामेंट का टाइटल भी जीता। इस दौरान उन्होंने 89 मैचो में 2 सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी ठोकते हुए कुल 2,205 रन भी बनाए हैं।

बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 19वें सीजन के शुरू होने से पहले रविवार, 22 मार्च को 'रोर एट चेपॉक' इवेंट करवाने वाली है। ये इवेंट एक तरीके से सीएसके के पुराने खिलाड़ियों का रीयूनियन होगा जहां फैंस को सीएसके के कई सारे पुराने सितारे एक ही मंच पर देखने को मिलेंगे। इस इवेंट में मुरली विजय के अलावा सुरेश रैना, मुथैया मुरलीधरन, मैथ्यू हेडन, अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गजों के दिखने की उम्मीद है।

Also Read: LIVE Cricket Score

IPL 2026 के लिए CSK का पूरा स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉक्स, अकील हुसैन, राहुल चाहर, मैट हेनरी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार