3 फरवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में  हार्दिक पांड्या ने गजब की बल्लेबाजी की और 22 गेंद पर 45 रन बनाए जिसके कारण भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन बना पाने में सफल रही। 

Advertisement

हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी देखकर हरभजन सिंह को ट्विट करना पड़ा और अंबाती रायडू, विजय शंकर, केदार जाधव के साथ - साथ हार्दिक पांड्या की भी तारीफ करनी पड़ी।

Advertisement

गौरतलब है कि जब हार्दिक पांड्या महिलाओं पर गलत कमेंट करने के बाद सुर्खियों में आए थे तो भज्जी ने पांड्या को लेकर यहां तक कह डाला था कि ऐसी सोच रखने वाले आदमी के साथ मैं अपने परिवार के साथ उस बस में सफर नहीं करूंगा जिस बस में हार्दिक पांड्या बैठे हों।

लेकिन हार्दिक पांड्या ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से फैन्स का विश्वास फिर से जीत लिया और अब आखिर में हरभजन सिंह ने भी पांड्या की बल्लेबाजी से खुश होकर उनके माफ करते हुए ट्विट कर पुरानी बातों पर पानी डाल दिया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार