2 फरवरी। रोहित शर्मा ने 60 रनों की बदौलत भारत ने पांचवें टी-20 में 20 ओवर में न्यूजीलैंड के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा। रोहित शर्मा के साथ - साथ केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और 45 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 163 रन बनाए। 

Advertisement

रोहित शर्मा 60 रन बनाकर रिटायरहर्ट होकर पवेलियन चले गए हैं। रोहित शर्मा ने अपने 60 रनों की पारी में 41 गेंद का सामना किया जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। बल्लेबाजी करते वक्त रोहित शर्मा की मांसपेशियों में खिंचाव आया जिसके कारण उन्हें रिटायरहर्ट होकर वापिस पवेलियन जाना पड़ा है।

Advertisement

इसके अलावा भारतीय पारी में श्रेयस अय्यर 33 ने रन बनाकर भारत के स्कोर को आगे ले जाने में सफल रहे। आखिरी ओवर में मनीष पांडे ने 4 गेंद पर 11 रन तेजी से बनाकर भारतीय टीम को 163 रनों पर पहुंचाया।

न्यूजीलैंड की ओर से स्कॉट कुगलेजिन ने 2 विकेट चटकाए तो वहीं हामिश बेनेटे ने 1 विकेट चटकाए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार