वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में विराट कोहली को दोनों बार आउट करने वाले कीवी तेज़ गेंदबाज़ काइल जैमीसन की चौतरफा तारीफ हो रही है लेकिन अब जैमीसन ने अपने और विराट कोहली को लेकर उस कहानी का सच बताया है जिसमें ये कहा जा रहा है कि जैमीसन ने विराट को आईपीएल के दौरान नेट्स में ड्यूक बॉल से बॉलिंग करने से मना कर दिया था।

Advertisement

जैमीसन का कहना है कि ये जो भी कहानी मीडिया में सुनाई जा रही है ये ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन की बनाई हुई है। इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, जैमीसन ने क्रिस्चियन की कहानी को बेबुनियाद बताया और कहा कि ये सिर्फ कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए कहा गया था।

Advertisement

जैमीसन ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा, "नहीं, विराट ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा था। मुझे लगता है कि डैन क्रिस्चियन ने मनोरंजन के लिए एक अच्छी कहानी बनाने के लिए ये सब बातें कही। हम आईपीएल की शुरुआत में भारत और न्यूज़ीलैंड के इंग्लैंड दौरे को लेकर बात कर रहे थे और तभी मैंने विराट को बताया कि मेरे पास कुछ ड्यूक गेंदें थीं और उन्होंने भी कहा कि उनके पास भी कुछ ड्यूक गेंदें थीं।”

आगे बोलते हुए इस कीवी तेज़ गेंदबाज़ ने कहा, "उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अगर हम इस बॉल के साथ कुछ प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, हम ऐसा कर सकते थे, लेकिन मुझ पर कोई दबाव नहीं था कि मैं उन्हें उस गेंद के साथ गेंदबाज़ी करूं, लेकिन क्या वो ऐसा कुछ कह रहे ये सिर्फ वो जानते हैं। लेकिन जाहिर तौर पर ये काफी मजेदार कहानी है जो सामने आई है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार