NZ vs BAN 2022: न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने नए साल की शुरुआत शानदार ढंग से शतक लगाकर की है। वहीं, विल यंग ने भी अपनी पारी में दौरान अर्धशतक लगाया। पहले दिन कीवी टीम ने 87.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 258 रन बनाए हैं। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट यहां बे ओवल में खेला जा रहा है। नए साल की शुरुआत में कीवी टीम के बल्लेबाजों ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। टीम के लिए शुरूआत करने उतरे सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम बल्ले के साथ कुछ खास कर नहीं सके और टीम को पहला झटका लगा। लाथम बांग्लादेश के गेंदबाज शोरफुल की गेंद में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे डेवोन कॉनवे ने पारी को संभाला और विल यंग के साथ एक अच्छी साझेदारी की।
कॉनवे ने 227 गेंदों की मदद से एक छक्का और 16 चौके लगाकर 122 रन की धमाकेदार पारी खेली। जिसके बाद कॉनवे मोमिनुल के ओवर में कैच आउट हो गए। उसके बाद विल यंग ने भी अर्धशतक लगाते हुए 135 गेंदों में 52 रन बना दिए, जिसके दौरान उन्होंने छह चौके लगाए। मगर वह रन लेने के चक्कर में जल्दी रन आउट हो गए। बल्लेबाजी करने उतरे रॉस टेलर ने 64 गेंदों में 31 रन की पारी खेली और शोरफुल की गेंद में कैच आउट हो गए।
मैच में अब न्यूजीलैंड की टीम पांच विकेट खोकर 258 रन पर खेल रही है। हेनरी निकोलस ने 32 रन बनाकर बना लिए है और वह क्रीज पर मौजूद हैं, वे अब न्यूजीलैंड के लिए दूसरे दिन पारी को आगे बढ़ाएंगे। बांग्लादेश टीम के गेंदबाज शोरफुल इस्लाम ने दो विकेट चटकाए है। वहीं कैप्टन मोमिनुल और इबादत हुसैन ने न्यूजीलैंड के एक-एक बल्लेबाज को पेवेलियन का रास्ता दिखाया है।
स्कोर कार्ड
87.3 ओवर में न्यूजीलैंड 258/5 (विल यंग 52, डेवोन कॉनवे 122, रॉस टेलर 31, हेनरी निकोल्स 32 नाबाद; शोरफुल इस्लाम 2/53)।