टी-20 वर्ल्ड कप का 33वां मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच गाबा में खेला जाएगा।

Advertisement

NZ vs ENG: Match Preview

न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप 1 के टॉप पर मौजूद हैं। अपने पिछले मैच में कीवी टीम ने श्रीलंका को 65 रनों से धूल चटाई थी। ग्लेन फिलिप्स ने सिडनी के मैदान पर 64 गेंदों पर 104 रनों की धुआंधार पारी खेली थी, लेकिन उनके अलावा दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी यहां रन बनाने में नाकाम रहे थे। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। डेवोन कॉनवे, फिन एलन और जिमी नीशम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छे रन बनाए थे।

कीवी गेंदबाज़ों ने भी पिछले मैच में खूब जलवे बिखेरे थे। ट्रेंट बोल्ट ने अपने कोटे के 4 ओवर में महज़ 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे, वहीं मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट हासिल किेए थे। टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने भी 1-1 विकेट झटका था। टिम साउदी ने 4 ओवर में महज़ 12 रन ही खर्चे थे।

इंग्लैंड की टीम ग्रुप 2 के दूसरे पायदान पर काबिज है। इंग्लिश टीम का पिछला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ था जो कि बारिश के कारण धूल गया। इससे पहले इंग्लैंड को आयरिश टीम के हाथों 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में अब तक अच्छा नहीं रहा है। डेविड मलान टीम के टॉप स्कोरर हैं जिन्होंने टू्र्नामेंट में दो मैचों में महज़ 53 रन बनाए हैं।

इंग्लिश गेंदबाज़ का प्रदर्शन बल्लेबाज़ों से काफी बेहतर है। सैम करन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा दो मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। मार्क वुड ने 5 और बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन ने 3-3 विकेट हासिल किए हैं।

NZ vs ENG: Match Details

दिन – मगंलवार, नवंबर 01, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे
वेन्यू – द गाबा, ब्रिसबेन

NZ vs ENG: Match Prediction

क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम फेवरेट रहेगी।

NZ vs ENG Head-to-Head

कुल - 22
इंग्लैंड - 12
न्यूजीलैंड – 08

NZ vs ENG: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

NZ vs ENG Team News 

दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी नया अपडेट जारी नहीं किया गया है।

NZ vs ENG Probable Playing XI

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

NZ vs ENG Fantasy XI

विकेटकीपर: जोस बटलर, डेवोन कॉनवे
बल्लेबाजी: फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मलान
ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, मिचेल सेंटनर
गेंदबाजी: ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, मार्क वुड

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार