हार्दिक पांड्या की अगुवाई में भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-0 से जीतकर अपने नाम की। टी-20 सीरीज के बाद अब दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (25 नवंबर) को खेला जाएगा।

Advertisement

NZ vs IND 1st ODI: Match Preview

Advertisement

वनडे सीरीज में शिखर धवन ब्लू आर्मी की अगुवाई करेंगे। इस साल एकदिवसीय फॉर्मेट में शिखर ने ही इंडियन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज़ ने 16 मैचों में 40.50 की औसत से कुल 567 रन अपने नाम किए हैं। हालांकि पिछला दौरा उनके लिए बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा था। शिखर के अलावा शुभमन गिल ने भी वनडे फॉर्मेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल गिल ने 9 मैचों में 75.72 की औसत के साथ कुल 530 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर ने भी वनडे क्रिकेट अच्छा खेला है। उन्होंने 60.75 की औसत से 486 रन जड़े हैं।

भारतीय गेंदबाज़ों का प्रदर्शन भी वनडे फॉर्मेट में शानदार रहा है। स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इस साल 11 वनडे में 21 विकेट चटकाए हैं। वहीं गन गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने 12 मैचों में 18 विकेट झटके हैं।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों की बात करें तो इस साल टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में टॉप रन स्कोकर मार्टिन गप्टिल हैं। गप्टिल ने 12 मैचों में 419 रन बनाए हैं, लेकिन उन्हें इंडिया के खिलाफ सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह फिन एलेन को टीम में जगह मिली है, जिन्होंने इस साल 8 मैचों में 308 रन अपने नाम किए हैं। टॉम लेथम टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है, जिन्होंने 12 मैचों में 413 रन बनाए हैं। 

ट्रेंट बोल्ट, इस साल कीवी टीम के वनडे फॉर्मेट में टॉप विकेट-टेकर हैं, लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था जिस वज़ह से दूसरे खिलाड़ियों को उनसे ऊपर चुना गया है। टीम के स्टार स्पिनर मिचेल सेंटनर ने भी इस साल अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए 9 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं।  

Advertisement

NZ vs IND 1st ODI: Match Details

दिन – शुक्रवार, नवंबर 25, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 07:00 AM
वेन्यू – ईडन पार्क, ऑकलैंड

Match Prediction: Today's Match Prediction? NZ vs IND 1st ODI

Advertisement

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में हराया है। ब्लू आर्मी बेहतर और बैलेंस नज़र आ रही है। ऐसे में इंडियन टीम का पलड़ा पहले मैच में न्यूजीलैंड पर भारी रहेगा। 

NZ vs IND Head-to-Head

कुल – 114
भारत – 55
न्यूजीलैंड – 49
बेनतीजा - 10

Advertisement

NZ vs IND 1st ODI: Where to Watch?

यह मैच डिजिटल प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर फैंस एन्जॉय कर सकते हैं। दूरदर्शन फ्री डिश चैनल पर भी मैच प्रसारित किया जाएगा।

NZ vs IND 1st ODI Team News

Advertisement

वनडे सीरीज में इंडियन टीम की अगुवाई शिखर धवन करेंगे। हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज में ब्लू आर्मी का हिस्सा नहीं हैं।

NZ vs IND 1st ODI Probable Playing XI

न्यूजीलैंड - फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन

Advertisement

भारत - शिखर धवन (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, शुभमन गिल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक

NZ vs IND 1st ODI Fantasy XI

विकेटकीपर - संजू सैमसन
बल्लेबाज़ - शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन
ऑलराउंडर - दीपक हुड्डा, मिचेल ब्लेयर, डेरिल मिचेल
गेंदबाज़ - युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, टिप साउदी

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार