3 Players Who Can Replace Devon Conway In New Zealand Playing XI: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे (Devon Conway) चोटिल होने के कारण बुधवार, 04 नवंबर को ऑकलैंड में होने वाले पहले वनडे मुकाबले (NZ vs IND 1st ODI) से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं, न्यूजीलैंड के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि मेजबान टीम की प्लेइंग XI में डेवोन कॉनवे की जगह ले सकते हैं।
हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls): डेवोन कॉनवे को रिप्लेस करने के लिए पहली पसंद हेनरी निकोल्स होंगे। 34 वर्षीय निकोल्स एक अनुभवी सलामी बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 60 टेस्ट, 92 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। ODI में निकोल्स के नाम 32.63 की औसत से 2415 रन दर्ज हैं। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 1 सेंचुरी 17 हाफ सेंचुरी लगाई है।
टिम सेफर्ट (Tim Seifert): न्यूजीलैंड के पास दूसरे ऑपशन के तौर पर टिम सेफर्ट मौजूद हैं। सेफर्ट एक अटैकिंग ओपनर बैटर हैं, जो कि विकेटकीपिंग की भी काबिलियत रखते हैं। उन्हें अब तक ODI में खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला है, ऐसे में कीवी टीम उन्हें कॉनवे की गैरमौजूदगी में खिला सकती है। 31 वर्षीय टिम सेफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए 4 वनडे में 59 रन और 95 टी20 में 2408 रन ठोके हैं।
टॉम लैथम (Tom Latham): हमारी लिस्ट में मौजूद तीसरे और आखिरी बैटर न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर टॉम लैथम हैं। ये बाएं हाथ का बल्लेबाज़ वैसे तो मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करता है, लेकिन टीम की जरूरत को ध्यान रखकर ओपनिंग भी कर सकता है। लैथम 34 साल के हैं और मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के लिए ODI में सर्वाधिक रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर भी हैं। उन्होंने 171 ODI में 4664 रन ठोके हैं। इसके अलावा लैथम के पास 95 टेस्ट में 6450 रन और 29 टी20 में 597 रन दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड टीम: हेनरी निकोल्स, विल यंग, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, ब्लेयर टिकनर, टिम साइफर्ट, काइल जेमीसन।