New Zealand vs India 1st ODI Match Prediction: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 04 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी ODI साल 2026 में ही जनवरी के महीने में खेला गया था। ये मुकाबला इंदौर में हुआ था जहां न्यूजीलैंड ने 337 रन डिफेंड करके भारत पर 41 रनों से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले के हीरो डेरिल मिचेल थे। उन्होंने 131 गेंदों पर 137 रन ठोके थे। ग्लेन फिलिप्स ने भी 88 गेंदों पर 106 रन ठोके थे।
NZ vs IND 1st ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 04 नवंबर 2026
समय - 07:30 AM IST
वेन्यू - ईडन पार्क स्टेडियम, ऑकलैंड
Eden Park, Auckland Pitch Report
ऑकलैंड के ईडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां छोटी बाउंड्री के कारण चौके-छक्कों की खूब बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। इस मैदान पर ODI में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 222 रन है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। यहां अब तक 86 वनडे खेले गए हैं जिसमें से 47 रन चेज़ करके जीते गए हैं।
NZ vs IND ODI Head To Head Record
कुल - 123
भारत - 63
न्यूजीलैंड - 52
बेनतीजा - 07
टाई - 01
NZ vs IND 1st ODI : Where to Watch?
न्यूजीलैंड-भारत के बीच होने सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
NZ vs IND 1st ODI: Player to Watch Out For
न्यूजीलैंड की टीम से ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
New Zealand vs India 1st ODI Probable Playing XI
New Zealand ODI Probable Playing XI: हेनरी निकोलस, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी/ब्लेयर टिकनर।
India ODI Probable Playing XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज।
New Zealand vs India Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
NZ vs IND 1st ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, NZ vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, New Zealand vs India Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।