New Zealand vs India 2nd T20 Match Prediction: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भी क्राइस्टचर्च के मैदान पर ही खेला गया था। इसे टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 226 रनों का लक्ष्य हासिल करके जीता। इस मुकाबले के स्टार प्लेयर संजू सैमसन थे। उन्होंने 33 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 67 रन बनाए थे।
NZ vs IND 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
समय - 12:30 PM IST
वेन्यू - हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
Hagley Oval, Christchurch Pitch Report
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की पिच पर तेज गेंदबाज़ों को अच्छी उछाल और शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलती है। हालांकि, पिच बल्लेबाज़ी के लिए भी अनुकूल है और आउटफील्ड तेज होने से बड़े स्कोर बन सकते हैं। स्पिनर्स को यहां ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है।
यहां अब तक 20 T20I मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 11 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 162 रन रहा है।
NZ vs IND T20 Head To Head Record
कुल - 32
भारत - 20
न्यूजीलैंड - 11
टाई - 01
NZ vs IND 2nd T20 : Where to Watch?
न्यूजीलैंड-भारत के बीच होने सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
NZ vs IND 2nd T20: Player to Watch Out For
न्यूजीलैंड की टीम से टिम सेफर्ट, फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
New Zealand vs India 2nd T20 Probable Playing XI
New Zealand T20 Probable Playing XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, एडम मिल्ने/मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
New Zealand vs India Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
NZ vs IND 2nd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, NZ vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, New Zealand vs India Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।