इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार(20 फरवरी) को बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

NZ vs IND 2nd T20I: Match Preview

टी-20 सीरीज के पहले मैच में बारिश के कारण एक गेंद का भी खेल नहीं हो सका। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद यह दोनों ही टीमों का पहला मैच होता। बता दें कि बड़े टूर्नामेंट के बाद मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने दो बड़े खिलाड़ियों ट्रेंट बोल्ट और मार्टिन गप्टिल को आराम दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप में फिन एलन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 गेंदों पर 42 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी और अब कीवी टीम फिन एलन के साथ ही आगे बढ़ना चाहती है। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था जिस वज़ह से दूसरे खिलाड़ियों को घर पर खेली जा रही सीरीज में मौका दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टूर्नामेंट में कीवी टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर थे। इस साल फिलिप्स ने 155.13 की स्ट्राइक रेट से कुल 650 रन बनाए है। फिलिप्स के अलावा सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे भी इस साल 48.40 की औसत से अब तक 484 रन बना चुके हैं। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ फिन एलन ने 157.52 की स्ट्राइक रेट से 408 रन बनाए हैं।

मेजबानों की गेंदबाज़ी की बात करें तो इस साल टीम के अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी 20 मैचों में 26 विकेट चटका चुके हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में ट्रेंट बोल्ट की जगह ब्लेयर टिकनर को जगह दी गई है। बोल्ट की गैरमौजूदगी के बावजूद कीवी टीम का पेस अटैक मजूबत दिख रहा है। इस सीरीज में टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर पेस अटैक को संभालेंगे। न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ अपनी घरेलू कंडीशन का काफी फायदा उठा सकते हैं।

न्यूजीलैंड के दौरे पर कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है, ऐसे में ब्लू आर्मी की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभालते नज़र आएंगे। खबरों की माने तो बीसीसीआई हार्दिक को टी-20 फॉर्मेट का रेगुलर कप्तान बना सकती है। भारतीय स्क्वाड में रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और केएल राहुल को भी आराम दिया गया है। टीम में शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। टी-20 फॉर्मेट के नंबर 1 बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में उन पर सभी की निगाहें रहेंगी। मिडिल ऑर्डर में दीपक हुड्डा की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। भारतीय टीम में गन गेंदबाज़ उमरान मलिक की वापसी हुई है। इंडियन बॉलिंग अटैक में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह नज़र आएंगे।

NZ vs IND: Match Details

दिन – रविवार, नंवबर 20, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 12.00 PM बजे
वेन्यू – बे ओवल, माउंट माउंगानुई

NZ vs IND 2nd T20I: Match Prediction

न्यूजीलैंड को अपनी होम कंडीशन का फायदा मिलेगा। वहीं इंडियन टीम एक युवा टीम के साथ मैदान पर उतरने वाली है। ऐसे में केन विलियमसन की टीम फेवरेट रहेगी।

NZ vs IND Head-to-Head

कुल – 20
भारत – 09
न्यूजीलैंड – 09
टाई - 02

NZ vs IND: Where to Watch?

यह मुकाबला क्रिकेट फैंस अमेज़न प्राइम वीडियो (ओटीटी) ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं। दूरदर्शन चैनल पर भी मैच प्रसारित किया जाएगा।

NZ vs IND Team News

दोनों ही टीमों से जुड़ी कोई भी इंजरी की अपडेट नहीं मिली है।

NZ vs IND 2nd T20I Probable Playing XI

न्यूजीलैंड - फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउथी, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर

भारत - शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर/दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

NZ vs IND 2nd T20I Fantasy XI

विकेटकीपर - ईशान किशन, फिन एलन (उपकप्तान)

बल्लेबाज़ - शुबमन गिल, ग्लेन फिलिप्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

ऑलराउंडर - हार्दिक पांड्या, मिचेल सेंटनर

गेंदबाज़ - अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, भुवनेश्वर कुमार, टिम साउथी

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार