भारतीय टीम में टी20 सीरीज का दूसरा मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था।

Advertisement

NZ vs IND 3rd T20I: Match Preview

Advertisement

मेजबान न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने दूसरे मैच में निराश किया। कप्तान केन विलियमसन ने 52 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम के दूसरे बल्लेबाज उनका बिल्कुल भी साथ नहीं दे सके। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 22 बॉल पर 25 रन बनाए। खराब बल्लेबाज़ी के कारण मेजबानों को 65 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बात करें तो गन गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन ने टॉप ऑर्डर के 2 विकेट चटकाए। अनुभवी टिम साउदी ने 20वें ओवर में हैट्रिक हासिल की। वहीं स्पिनर ईश सोढ़ी ने एक विकेट चटकाया। लेकिन इन सब के बावजूद कीवी टीम का इकोनॉमी रेट 8 से नीचे नहीं रहा जो कि चिंता का विषय है।

सूर्यकुमार यादव मैच में इंडियन टीम के हीरो रहे। SKY ने 51 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली। इस मैच में एक नई सलामी जोड़ी बैटिंग करने उतरी। रोहित और राहुल की गैरमौजूदगी में ऋषभ और ईशान किशन ने ओपनिंग की, हालांकि वह बहुत अच्छा स्कोर नहीं कर सके। श्रेयस अय्यर बैटिंग करते हुए अच्छे दिख रहे थे, लेकिन उन्होंने हिट विकेट होकर अपना विकेट खो दिया।

इंडियन बॉलर्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। ऑल राउंडर दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज ने अच्छी वापसी की और 2-2 विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार ने भी अपने पहले ओवर में ही विकेट झटका। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को आउट किया।

Advertisement

NZ vs IND 3rd T20I: Match Details

दिन - मंगलवार, नवंबर 22, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार 12:00 PM
वेन्यू - मैकलीन पार्क, नेपियर

Match Prediction: Today's Match Prediction? NZ vs IND 3rd T20I

Advertisement

इंडियन टीम न्यूज़ीलैंड से बेहतर और बैलेंस दिख रही है। तीसरे टी20 मुकाबले में भी मेहमानों का पलड़ा भारी रहेगा।

NZ vs IND Head-to-Head

कुल - 21
इंडिया - 10
न्यूजीलैंड - 09
टाई - 02

Advertisement

NZ vs IND 3rd T20I: Where to Watch?

यह मैच डिजिटल प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर फैंस एन्जॉय कर सकते हैं। दूरदर्शन फ्री डिश चैनल पर भी मैच प्रसारित किया जाएगा।

NZ vs IND 3rd T20I Team News:

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन तीसरे मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ब्रेसवेल उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।

NZ vs IND 3rd T20I Probable Playing XI:

न्यूजीलैंड - फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन

Advertisement

भारत - ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

NZ vs IND 3rd T20I Fantasy XI

बल्लेबाज़: ईशान किशन, डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज़:  ग्लेन फिलिप्स(उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव(कप्तान), फिन एलन
ऑलराउंडर: दीपक हुड्डा
गेंदबाज़: युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, भुवनेश्वर कुमार

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार