Mayank Yadav Vs Daryl Mitchell Video: न्यूजीलैंड के अनुभवी क्रिकेटर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने ऑकलैंड टी20 (NZ vs IND 4th T20) में 9 गेंदों पर 24 रनों की छोटी, लेकिन तूफानी पारी खेली। इसी बीच मिचेल और मयंक के बीच एक मिनी बैटल देखने को मिली। इसे मयंक यादव (Mayank Yadav) ने जीता और आखिरी हंसी हंसी।

मयंक ने तोड़ा मिचेल का घमंड: ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के तीसरे ओवर में घटी। डेरिल मिचेल ने मयंक यादव को सामने देखकर उन्हें पहली गेंद से टारगेट किया। उन्होंने मयंक की शुरुआती चार गेंदों पर एक के बाद एक दो छक्के और फिर दो लगातार चौके मारे। अब मयंक पर दबाव था, लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखा।

मयंक ने अपनी पांचवीं गेंद पर मिचेल को सरप्राइज किया और 143 kph की रफ्तार से सटीक यॉर्कर फेंकी। इसी मौके पर मिचेल हक्के-बक्के रह गए। वो गेंद को ड्राइव करना चाहते थे, लेकिन उसे टच भी नहीं कर सके। गेंद सीधा उनके पैड पर लगी और वो LBW आउट हो गए। Sony Sports ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है। आप इसे नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम Indian Team ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग दी। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। मैदान पर ग्लेन फिलिप्स (18 गेंदों पर नाबाद 32 रन) बने हुए हैं।

देखें प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, एडम मिल्ने, मैथ्य फिशर।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा,  नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार