3 Players Who Can Replace Matt Henry In New Zealand Playing XI: न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी (Matt Henry) रविवार, 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में होने वाले पांचवें वनडे मुकाबले (NZ vs IND 5th ODI) के लिए उपलब्ध नहीं हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं, न्यूजीलैंड के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि मेजबान टीम की प्लेइंग XI में मैट हेनरी की जगह ले सकते हैं।

जैकब डफी (Jacob Duffy): न्यूजीलैंड की XI में मैट हेनरी की जगह जैकब डफी को शामिल किया जा सकता है। वो हेनरी की परफेक्ट लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट रहेंगे। 32 वर्षीय डफी एक अनुभवी तेज गेंदबाज़ हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 27 वनडे मैचों में 46 विकेट चटकाए हैं। इतना ही नहीं, डफी के नाम 4 टेस्ट में 25 विकेट और 52 टी20 इंटरनेशनल में 67 विकेट भी दर्ज हैं। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में पहली पॉजिशन पर हैं।

ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner): न्यूजीलैंड के पास एक ओर शानदार ऑप्शन ब्लेयर टिकनर हैं। अगर वह फिट होते हैं, तो पांचवें वनडे में एक्शन में दिख सकते हैं। 33 वर्षीय टिकनर ने 20 वनडे में 29 विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अलावा टिकनर के नाम 6 टेस्ट में 22 विकेट और 19 टी20 इंटरनेशनल में 21 विकेट भी दर्ज हैं। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में तो 81 मैचों की 77 पारियों में 111 विकेट चटकाए हैं।

ब्रेट रैंडेल (Brett Randell): न्यूजीलैंड की ODI स्क्वाड में एक अनकैप्ड तेज गेंदबाज़ मौजूद हैं। हम बात कर रहे हैं 31 वर्षीय ब्रेट रैंडेल की। मेजबान चाहें तो रैंडेल को भारत के खिलाफ पांचवें वनडे में डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं। ये दाएं हाथ का तेज गेंदबाज़ डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाल मचाकर न्यूजीलैंड टीम तक पहुंचा है। रैडेंल ने 55 लिस्ट ए मैच मैचों में 100 विकेट, 46 फर्स्ट क्लास मैचों में 136 विकेट और 45 टी20 मैचों में 48 विकेट झटके हैं। रैंडेल Team India के लिए एक नए गेंदबाज़ होंगे, ऐसे में वो मेहमान टीम के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (5वें वनडे के लिए टीम): मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम साइफर्ट, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार