पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान चोट के कारण शनिवार से न्यूजीलैंड के साथ होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि शादाब को मंगलवार को खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में जांघ में चोट लग गई थी। पाकिस्तान ने इस मैच को चार विकेट से जीता था।

Advertisement

लेग स्पिनर शादाब का अब गुरुवार को एमआरआई स्कैन होगा और फिर इसके बाद ही उनके चोट को लेकर कोई अपडेट मिलेगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए अब शादाब की जगह जफर गोहर को टीम में शामिल किया जाएगा।

Advertisement

25 साल के गोहर हेमिल्टन से टीम से जुड़ चुके हैं। उन्होंने 39 प्रथम श्रेणी मैचों में अब तक 144 विकेट लिए हैं।

कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक पहले ही बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं और अब मोहम्मद रिजवान टीम की कमान संभालेंगे।

पाकिस्तान टेस्ट टीम : मोहम्मद रिजवान (पहले टेस्ट के लिए कप्तान), आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हैरिस सोहेल, इमरान बट, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, यासिर खान शाह और जफर गोहर। (बाबर आजम, इमाम-उल-हक और शादाब खान पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं)।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार