Jacob Duffy Record: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ जैकब डफी (Jacob Duffy) ने सोमवार, 22 दिसंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले (NZ vs WI 3rd Test) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने रिचर्ड हैडली (Richard Hadlee) और ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) जैसे दिग्गजों के बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर करके अपने नाम किए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की दूसरी इनिंग के दौरान 31 साल के जैकब डफी ने कैरेबियाई कैप्टन रॉस्टन चेज़ का विकेट झटका, जो कि उनके लिए इनिंग का चौथा और पूरे मैच का आठवां विकेट था। इसी के साथ 31 साल के जैकब डफी ने साल 2025 में अपने 80 इंटरनेशनल विकेट पूरे किए और वो न्यूजीलैंड के लिए एक कलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

उन्होंने न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर रिचर्ड हैडली का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है जिन्होंने साल 1985 में कीवी टीम के लिए 79 विकेट लिए थे। इतना ही नहीं, इसके अलावा जैकब डफी न्यूजीलैंड के लिए एक होम टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर भी बन गए हैं।

उन्होंने साल 2025/26 में न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में 21 खिलाड़ियों को आउट करके ये खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनसे पहले ये रिकॉर्ड बाएं हाथ के घातक गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट के नाम दर्ज था जिन्होंने साल 2013/14 की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के 20 विकेट लिए थे।

गौरतलब है कि माउंट माउंगानुई टेस्ट में जैकब डफी ने वेस्टइंडीज की दूसरी इनिंग में 22.3 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने मेहमान टीम की पहली इनिंग में 35 ओवर में 86 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर मुकाबले की तो न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के सामने जीत हासिल करने के लिए 462 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम ने 80.3 ओवर खेले और वो 138 रन पर ऑल आउट हुए। इस तरह न्यूजीलैंड ने ये मैच 323 रनों से जीता और सीरीज को 2-0 से जीतकर अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार